डिजिटल डेस्क, लंदन। इंग्लिश काउंटी क्रिकेट क्लब ससेक्स ने टी20 ब्लास्ट के बाकी बचे मैचों के लिए स्कॉटलैंड के बल्लेबाज कैलम मैक्लेओड के साथ करार किया है। 31 साल के मैक्लेओड ससेक्स की टीम में फिल साल्ट की जगह लेंगे। साल्ट को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया है। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की सीरीज शुक्रवार से ओल्ड ट्रेफर्ड पर शुरू हो रही है।
2008 में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने वाले मैक्लेओड ने स्कॉटलैंड के लिए अब तक 49 टी20 और 66 वनडे मैच खेले हैं। मैक्लेओड ने कहा, ससेक्स में आने से मैं बहुत खुश हूं। यहां आने और क्रिकेट खेलने का मेरे पास शानदार मौका है। उन्होंने वनडे में अब तक 2175 और टी 20 में 1042 रन बनाए हैं।
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment