header ads

आगरा में कोविड-19 मामलों में लगातार वृद्धि

आगरा, 5 सितम्बर (आईएएनएस)। आगरा में एक दिन में सर्वाधिक 88 मामले सामने आए हैं, जिन्होंने यहां के प्रशासन अमले को चिंता में डाल दिया है जो एक बहु-स्तरीय रणनीति को अपनाकर संक्रमण के खिलाफ जंग लड़ रहा है।

यहां प्रशासन ने एसएन मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल,और हिंदुस्तान कॉलेज के कैम्पस में लगाए गए लोन क्व ॉरंटाइन सेंटर में चिकित्सा के बुनियादी ढांचे में सुधार किया है, बेडों और कर्मियों की संख्या में विकास किया गया है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि हर रोज जांच की संख्या भी बढ़ाई जा रही है और अब जल्द ही शहर में दर्जनों नए सेंटरों में टेस्टिंग ऑन डिमांड की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

शहर में कई निजी अस्पतालों को कोविड-19 के मरीजों को भर्ती करने की अनुमति दी गई है। स्थानीय एसएन मेडिकल कॉलेज की आईसीयू में सिर्फ 24 बेड हैं। इसे 85 तक बढ़ाए जाने का लक्ष्य है।

जिलाधिकारी पी.एन. सिंह ने शुक्रवार को स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान चिकित्सकों ने उनसे अधिक वेंटिलेटर्स की व्यवस्था करने को कहा।

शुक्रवार से शुरू हुए तीन दिवसीय सेरो सर्वे के दौरान 300 से अधिक नमूने एकत्र किए गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लक्ष्य विभिन्न आयु वर्ग से 1,400 के करीब नमूनों को एकत्रित करने का है।

आगरा में जुटाए गए कुल नमूनों की संख्या अभी 1,27,881 है। सक्रिय मामलों की संख्या फिलहाल यहां 565 है। अब तक 2,531 मरीज ठीक हो चुके हैं। 108 मौतों के साथ यहां कुल मरीजों की संख्या अभी 3,204 है। इनमें से लगभग 65 प्रतिशत मरीज शहरी इलाकों से हैं।

एएसएन/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 cases increase steadily in Agra
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget