शिमला, 23 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 54 वर्षीय कोविड-19 महिला रोगी ने सरकारी अस्पताल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है।
18 सितंबर को उसका परीक्षण पॉजिटिव आया था, जिसके बाद से उसका दयाल उपाध्याय अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला शिमला जिले के चोपाल की रहने वाली थी।
उपायुक्त अमित कश्यप ने कहा कि महिला ने कोविड-19 वार्ड के बाहर बालकनी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने मीडिया को बताया, अस्पताल में आत्महत्या करने के पीछे की परिस्थितियों और कारणों का पता लगाने के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
एसडीजे-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment