header ads

इजरायल में कोविड-19 के नए मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि

जेरूसलेम, 11 सितंबर (आईएएनएस)। इजरायल में कोविड-19 के 4,429 नए मामलों के साथ यहां संक्रमण के कुल आंकड़े गुरुवार को 145,526 तक पहुंच गए। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल में फरवरी के अंत में महामारी के प्रकोप के बाद से यह सबसे अधिक दैनिक वृद्धि है। नए मामलों ने मंगलवार को पंजीकृत 3,590 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

कोरोनावायरस से प्रतिदिन हो रही मृत्यु दर ने और 23 मौतों के साथ एक नया रिकॉर्ड बनाया हैं। इन आंकड़ों के साथ इजरायल में मृत्यु दर बढ़कर 1,077 हो गई।

यहां रिकवरी की संख्या 109,942 तक पहुंच गई है, जिसमें 1,588 नई रिकवरी संख्या शामिल है। वहीं यहां सक्रिय मामले वर्तमान में 34,505 हैं।

इससे पहले गुरुवार को मध्य इजरायल में शीबा मेडिकल सेंटर ने कहा कि उसने जेरूसलेम में हाडासाह मेडिकल सेंटर के साथ मिलकर 100 वॉलेंटियर्स पर कोविड -19 वैक्सीन का पहला परीक्षण किया है।

इजरायल के सरकारी इंस्टीट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च द्वारा विकसित वैक्सीन एक अन्य वायरस पर आधारित है। यह मनुष्यों के लिए हानिकारक नहीं है।

यदि यह साबित हो जाता है कि वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है, तो परीक्षण का विस्तार सैकड़ों वॉलेंटियर्स के लिए किया जाएगा, और फिर इसकी प्रभावशीलता का परीक्षण भी किया जाएगा।

एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Record increase in new cases of Kovid-19 in Israel
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget