header ads

भारत में सामने आए कोविड-19 के 86,052 नए मामले

नई दिल्ली, 25 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में शुक्रवार को बीते 24 घंटों में 86,052 नए कोविड-19 मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में और 1,141 लोगों की मौतें दर्ज की गई हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने दी।

मंत्रालय के आंकड़ों से पता चला है कि मिजोरम एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां से कोविड-19 से किसी भी मौत की सूचना नहीं मिली है। वहीं खुलासे के अनुसार, कोविड-19 से हुई 92,290 मौतों में से 70 प्रतिशत से अधिक मृतकों को अन्य बीमारियां भी थी।

महाराष्ट्र कोरोनावायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। यहां पिछले 24 घंटों में 459 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में अब तक कुल मृत्यु संख्या 34,345 है। राज्य में 2,75,404 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं और अब तक कुल 9,73,214 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। पिछले 24 घंटों में 17,184 लोगों को पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद क्वारंटाइन सेंटर और अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 65 मौतों की सूचना मिली है, जिसके बाद मृत्यु की कुल संख्या 8,331 हो गई है। राज्य में 95,568 सक्रिय कोविड मामले हैं। पिछले एक दिन में राज्य में 6,748 लोग इस संक्रमण से उबर चुके हैं, जिसके बाद राज्यभर में ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 4,44,658 हो गई है।

लद्दाख में पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण से तीन मौतों की सूचना मिली है। केंद्र शासित प्रदेश में कुल 54 लोग जानलेवा वायरस के शिकार हुए हैं। वहीं वर्तमान में 1,022 सक्रिय मामले हैं। लद्दाख में अब तक 2,893 लोग वायरस से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों में कुल 49 लोगों को अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटर से छुट्टी दे दी गई।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि देशभर में पिछले 24 घंटों में विभिन्न अस्पतालों और क्वारंटाइन सेंटर्स से कुल 81,177 लोगों को छुट्टी दी गई है। अब तक कुल 47,56,164 लोग घातक वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं।

भारत में कोरोनावायरस की रिकवरी दर 81.74 प्रतिशत के साथ दुनिया में सबसे अधिक है। देश में वर्तमान में 9,70,116 सक्रिय मामले हैं।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, देश में गुरुवार को कोविड के लिए कुल 14,92,409 लोगों का टेस्ट किया गया। संस्थान ने कहा कि अब तक परीक्षण किए गए कुल नमूनों की संख्या 6,89,28,440 हैं।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
86,052 new cases of Kovid-19 found in India
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget