वाशिंगटन, 13 सितंबर (आईएएनएस)। वैश्विक स्तर पर कोरोनावायरस मामलों की कुल संख्या 2.86 करोड़ हो गई है, जबकि इससे होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 918,000 हो गई हैं। यह जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों से रविवार को मिली।
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि रविवार की सुबह तक कुल मामलों की संख्या 28,650,588 हो गई है, वहीं इससे हुई मृत्यु की संख्या 918,796 हो गई।
सीएसएसई के अनुसार, अमेरिका कोविड-19 के 6,482,503 मामलों के साथ दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश है, वहीं यहां 193,670 मौतें दर्ज की गई हैं।
वहीं भारत 4,659,984 मामलों के साथ वर्तमान में दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मरने वालों की संख्या 77,472 हो गई है।
सीएसएसई के अनुसार, मामलों की ²ष्टि से ब्राजील (4,315,687) तीसरे स्थान पर है, और उसके बाद रूस (1,053,663), पेरू (716,670), कोलम्बिया (702,088), मेक्सिको (663,973), दक्षिण अफ्रीका (648,214), स्पेन (566,326), अर्जेंटीना (546,481), चिली (432,666), फ्रांस (402,811), ईरान (399,940), ब्रिटेन (367,592), बांग्लादेश (336,044), सऊदी अरब (325,050), पाकिस्तान (300,955), तुर्की (289,635), इराक (286,778), इटली (286,297), जर्मनी (260,817), फिलीपींस (257,863), इंडोनेशिया (214,746), यूक्रेन (155,558), इजरायल (152,722), कनाडा (138,163), बोलिविया (125,172), कतर (121,523), इक्वाडोर (116,451), कजाकिस्तान (106,729), डोमिनिकन गणराज्य (103,092), रोमानिया (102,386), पनामा (101,041) और मिस्र (100,856) हैं।
वहीं 10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश ब्राजील (131,210), मेक्सिको (70,604), ब्रिटेन (41,712), इटली (35,603), फ्रांस (30,902), पेरू (30,470), स्पेन (29,747), ईरान (23,029), कोलंबिया (22,734), रूस (18,426), दक्षिण अफ्रीका (15,427), चिली (11,895), अर्जेंटीना (11,263) और इक्वाडोर (10,864) है।
एमएनएस-एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment