साओ पाउलो, 13 सितंबर (आईएएनएस) ब्राजील में पिछले 24 घंटों में नोवल कोरोनावायरस (कोविड -19) से और 814 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके साथ यहां होने वाली मौतों की संख्या 131,210 हो गई है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने यह भी कहा कि 33,523 नए मामलों के साथ देश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,315,687 हो गई।
पिछले सप्ताहांत के दौरान देश में तापमान बढ़ने के कारण हजारों लोग समुद्री तटों पर आए। वहीं भीड़ का हिस्सा न बनने और सामाजिक दूरी का पालन करने की चेतावनी के बाद भी साओ पाउलो और रियो डी जेनेरियो के राज्यों में तटों पर भीड़ देखी गई।
करीब चार सप्ताह तक साओ पाउलो में वायरस से मृत्यु दर में गिरावट देखी थी, वहीं अब यह ब्राजील में 32,567 मौतों के साथ वायरस का वर्तमान उपकेंद्र है। इसके बाद रियो डी जनेरियो में 16,985 मौतें हुईं।
एमएनएस
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment