header ads

ब्राजील में कोविड-19 से 127,000 से अधिक मौतें दर्ज

रियो डी जनेरियो, 9 सितंबर (आईएएनएस)। ब्राजील की सरकार ने मंगलवार को जानकारी दी कि देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से और 504 मौतें दर्ज करने के बाद कुल मौतों का आंकड़ा 127,000 की संख्या पार कर चुका है। यहां संक्रमण से अब तक कुल 127,464 लोगों की मौत हुई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वहीं कोविड -19 के 14,279 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण की कुल संख्या 4,162,073 हो गई है।

देश का सबसे अधिक आबादी वाला साओ पाउलो सर्वाधिक प्रभावित राज्य है। यहां 858,783 मामले और 31,430 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके बाद रियो डी जनेरियो में 233,373 मामले और 16,646 मौतें हुई हैं।

लैटिन अमेरिका में ब्राजील में कोविड -19 मामले और मौतों की संख्या सबसे अधिक है।

एमएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Covid-19 in Brazil records more than 127,000 deaths
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget