मेष लग्नराशि (Aries): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर तक :- ॐ इस सप्ताह मेष राशि वालों का कुटुंब के लोगो से प्रेम भाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। रुका धन मिलने से आर्थिक स्तिथि में बढ़ोत्तरी हो सकती है। नौकरी वर्ग के लोगो की समस्याएं दूर होगी। अचानक लाभ की स्तिथि बनेगी तथा आपकी मेहनत का पूर्ण फल आपको प्राप्त होगा। सप्ताह के अंत में कष्ट तथा मन बेचैन रह सकता है।
वृषभ लग्नराशि (Taurus):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर तक :- ॐ इस सप्ताह वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार तथा मित्रो के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे तथा मान सम्मान की प्राप्ति करेंगे। सप्ताह के मध्य में भाग्य का साथ रहने से कार्यो में मिल रही रूकावटें दूर होगी। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां सामान्य बनी रहेगी। सुखों में बढ़ोत्तरी हो सकती है तथा विलासिता की सामग्री पर खर्चा कर सकते है।
मिथुन लग्नराशि (Gemini) :➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर तक :- ॐ इस सप्ताह मिथुन राशि वालों की यात्राएं हो सकती है। सेहत का ध्यान रखे। रुके हुए कार्य संपन्न हो सकते है। भाइयों से सहयोग तथा लाभ प्राप्त हो सकता है। इस सप्ताह व्यर्थ का कुछ तनाव हो सकता है। संतान पक्ष से सहयोग मिलेगा। दांतो तथा मुख के रोग से परेशान रह सकते है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रॉपर्टी में निवेश इस सप्ताह कर सकते है।
कर्क लग्नराशि (Cancer):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर तक :- ॐ इस सप्ताह कर्क राशि वालों को अचानक धन प्राप्त होने से उनकी आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी। सुखों में वृद्धि होगी। भवन को सजाने हेतु कुछ खरीदारी कर सकते है। स्वास्थ्य में तकलीफ उभर सकती है विशेष कर सिरदर्द को लेकर। कार्यक्षेत्र में स्तिथियां पहले से बेहतर होती नज़र आएगी। परिवारजन आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।
सिंह लग्नराशि (Leo): ➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर तक :- ॐ इस सप्ताह सिंह राशि वालों की धन प्राप्ति के लिए कोई नया कार्य शुरू कर सकते है। धन लाभ के योग बनेगे तथा आर्थिक स्तिथि पहले से अच्छी होगी। जॉब की तलाश में भटक रहे जातको को अच्छे ऑफर मिल सकते है। भाई बहनो के सहयोग से कार्यो में सफलता प्राप्त हो सकती है। छोटी यात्राओं के योग बन सकते है। पुरानी बीमारी में राहत मिल सकती है।
कन्या लग्नराशि (Virgo):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर तक :- ॐ इस सप्ताह कन्या राशि वालों को कार्यक्षेत्र में लाभ की स्तिथियां उत्पन्न होगी। नौकरी कर रहे जातको के लिए सप्ताह सामान्य रहने वाला है। ननिहाल पक्ष से लाभ प्राप्ति की स्तिथि बन सकती है। समाज में मान सम्मान में वृद्धि हो सकती है। इस सप्ताह आपकी वाणी के प्रभाव में वृद्धि हो सकती है।
तुला लग्नराशि (Libra):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर तक :- ॐ इस सप्ताह तुला राशि वालों को शुरूआती दिनों में कुछ तनाव बने रह सकते है। किसी प्रकार की बहसबाज़ी में न पड़े। माता का ध्यान रखे। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लाभप्रद रहने बाला रहेगा। शेयर बाजार में किये निवेश से मुनाफा प्राप्त हो सकता है। नौकरी वर्ग के लोगो को खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।
वृश्चिक लग्नराशि (Scorpio):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर तक :- ॐ इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसायिक क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय आपको लाभ दिला सकता है। वैवाहिक जीवन तथा प्रेम संबंधो को लेकर समय अच्छा रहेगा पार्टनर के साथ घूमने का प्रोग्राम बना सकते है। सप्ताह के मध्य में कुछ उलझने हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर स्तिथि सामान्य रहेगी।
धनु लग्नराशि (Sagittarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर तक :- ॐ इस सप्ताह धनु राशि वालों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। इस सप्ताह आपको कार्यो को लेकर प्रसंशा मिलेगी तथा नयी जिम्मेदारियां मिल सकती है। व्यापारी वर्ग के लोगो के लिए लाभ के नए द्वार खुल सकते है। सप्ताह का अंतिम भाग शारीरिक तथा मानसिक परेशानी दे सकता है।
मकर लग्नराशि (Capricorn):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर तक :- ॐ इस सप्ताह मकर राशि वालों को नौकरी में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है प्रमोशन की प्राप्ति हो सकती है। किसी प्रकार की मानसिक उलझने बनी रह सकती है। व्यापार को लेकर किसी प्रकार के निर्णय में जल्दबाज़ी करने से बचे। स्वास्थ्य को लेकर कोई तकलीफ बनी रह सकती है। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखे। इस सप्ताह घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है।
कुंभ लग्नराशि (Aquarius):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर तक :- ॐ इस सप्ताह कुंभ राशि वालों को कोई मानसिक तनाव रह सकता है। किसी चीज के चोरी तथा गुम जाने के योग बन सकते है। सेहत का ध्यान रखे पैर तथा कमर दर्द की समस्या हो सकती है। माँ का स्नेह प्राप्त होगा तथा गृह उपयोगी वस्तुओं पर खर्चा हो सकता है। संतान से सुख प्राप्त होगा तथा संतान प्राप्ति के योग बन सकते है।
मीन लग्नराशि (Pisces):➤ कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल 07 सितम्बर से 13 सितम्बर तक :- ॐ इस सप्ताह मीन राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विद्यार्थियो को अपने कार्यक्षेत्र में थोड़ी तकलीफो का सामना करना पड़ सकता है। कार्यो से सम्बंधित यात्राएं कर सकते है। अपने रहन सहन के ऊपर खर्च कर सकते है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा बनेगा। आलस्य में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक स्तिथि में सुधार के योग बन सकते है।
Kalashantijyotish (कलाशांति ज्योतिष)
Call: - +91-6261231618
kalashantijyotish@gmail.com
https://ift.tt/36BR6PV
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment