header ads

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री रवि नाइक हुए कोरोना पॉजिटिव

पणजी, 21 अगस्त (आईएएनएस)। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस विधायक रवि नाइक शुक्रवार को हुई जांच में कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नाइक राज्य में कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री और पांचवें विधायक हैं।

इससे पहले, गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक चर्चिल अलेमाओ और उनकी पत्नी को कोरोना पॉजिटिव होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इस हफ्ते की शुरुआत में भाजपा विधायक नीलकंठ हलरंकर, पूर्व उपमुख्यमंत्री व महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक सुदिन धवालीकर भी कोरोना से संक्रमित हुए थे।

पिछले महीने एक और भाजपा विधायक क्लाफासियो डियास कोविड-19 पॉजिटिव हुए थे। वह दो हफ्ते से अधिक समय तक अस्पताल में भर्ती रहे थे। बाद में रिपोर्ट निगेटिव आने पर 9 अगस्त को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

केंद्रीय आयुष व रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक इस समय एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। वह इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री की हालत अब स्थिर है।

एसजीके/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Former Goa Chief Minister Ravi Naik became Corona positive
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget