header ads

कंगना रनौत ने ड्रग्स के घातक प्रभाव को लेकर चेतावनी दी

मुंबई, 27 अगस्त (आईएएनएस)। कंगना रनौत ने ड्रग्स लेने के दुष्प्रभावों को लेकर लोगों को गंभीर चेतावनी दी है।

कंगना ने अपने सत्यापित ट्विटर अकाउंट से कहा, ड्रग्स हो सकता है कि आपको कुछ देर के लिए ऊंचाई पर ले जाए, लेकिन वास्तव में यह आपको डिप्रेशन की गहराई में धकेल देता है। ऐसी चीजों का सेवन करें जो, आपको कभी पीछे लेकर नहीं जाती। धरती के पास आपको देने के लिए बहुत कुछ है। ताजे गन्ने के जूस को देखिए, जिसमें पिंक सॉल्ट और नींबू का रस है।

कंगना ने ये ट्वीट ऐसे वक्त किया है, जब उन्होंने एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर दावा किया था कि बॉलीवुड में ड्रग्स आम चीज है। साथ ही ये भी कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री का सबसे लोकप्रिय ड्रग्स कोकिन है। अभिनेत्री ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की जांच में मदद की पेशकश की थी और इसके बदले केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की थी।

आरएचए/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kangana Ranaut warns about the deadly effects of drugs
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget