header ads

छात्रा की हार्ट सर्जरी के लिए मुख्यमंत्री योगी ने मंजूर किए 9.9 लाख रुपये

लखनऊ, 20 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बी. एड की एक छात्रा की हार्ट सर्जरी के लिए 9.90 लाख रुपये की राशि मंजूर की है।

छात्रा मधुलिका मिश्रा एक किसान की बेटी हैं और वाल्व रिप्लेसमेंट के लिए उनकी हार्ट सर्जरी होनी है, लेकिन उनके परिवार के पास इसके लिए पैसे नहीं थे। इस मामले को सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं द्वारा सामने लाने के बाद मुख्यमंत्री ने इस पर तुरंत ध्यान दिया।

उनके पिता राकेश चंद्र मिश्रा को भेजे गए पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेदांता अस्पताल द्वारा दिए गए अनुमान के अनुसार मधुलिका के ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 9.90 लाख रुपये स्वीकृत किए जा रहे हैं।

आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, लड़की गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज के मछलीगांव की रहने वाली है। इलाज के लिए राशि मंजूर करने के साथ मुख्यमंत्री ने मधुलिका के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Chief Minister Yogi sanctioned Rs. 9.9 lakh for girl's heart surgery
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget