header ads

भारत में एक दिन में दर्ज हुए रिकॉर्ड 75 हजार से अधिक कोविड-19 मामले

नई दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में गुरुवार को कोविड-19 के 75,760 नए मामले दर्ज किए गए, जो कि अब तक की सर्वाधिक संख्या रही है। वहीं अब तक किसी भी देश द्वारा एक दिन में इतने मामले दर्ज नहीं हुए हैं। नए मामलों के साथ देश में कोरोनावायरस के कुल मामले 33,10,234 हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 1,017 मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद मरने वाले लोगों की कुल संख्या 60,000 के पार हो गई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 33,10,234 मामलों में से सक्रिय मामलों की संख्या 7,25,991 हैं। वहीं अब तक 25,23,771 लोग घातक वायरस से उबर चुके हैं, जबकि कुल 60,472 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीते दिन में 56,013 लोग इस संक्रमण से उबरे हैं, जिसके साथ रिकवरी दर 76.24 प्रतिशत हो गई है, वहीं मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र कुल 7,18,711 मामलों और 23,089 मौतों के साथ सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। तमिलनाडु 3,97,261 मामलों और 6,839 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार का स्थान है।

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 9,24,988 नमूनों का टेस्ट किया गया है, जिसके बाद अब तक जांच किए गए नमूनों की कुल संख्या 3,85,76,510 तक पहुंच गई है।

पूरे देश में कुल 1,550 लैब कोविड-19 टेस्ट कर रही हैं। इन कुल लैबों में से 993 सरकारी लैब हैं, जबकि 557 निजी हैं।

कुल 795 लैब कोविड-19 के टेस्ट के लिए रियल-टाइम आरटी पीसीआर का प्रयोग कर रही हैं, जबकि कोविड -19 के लिए ट्रूनेट टेस्ट का प्रयोग 637 लैब द्वारा आयोजित किया जा रहा है। वहीं पूरे देश में सीबीएनएएटी टेस्ट 118 लैब द्वारा किया जा रहा है।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Over 75 thousand Kovid-19 cases recorded in India in one day
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget