header ads

भारत में फिर से सामने आए कोरोना के करीब 70 हजार के मामले

नई दिल्ली, 22 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में शनिवार को कोरोनावायरस के 69,878 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही यहां संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 29,75,701 तक पहुंच गया है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इसकी सूचना दी है।

मंत्रालय ने कहा, बीते 24 घंटे में वायरस से 945 लोगों ने अपनी जानें गंवाई हैं। इसे मिलाकर यहां मरने वालों की कुल संख्या अब तक 55,794 है।

देश भर में 6,97,330 सक्रिय मामले हैं। अब तक अस्पतालों और क्वॉरंटाइन सेंटरों से 22,22,577 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में 63,631 लोग महामारी से ठीक हुए हैं। रिकवरी दर 74.69 फीसदी है।

सरकार ने कहा कि देश में अब तक जांच किए गए संचयी नमूनों की कुल संख्या 3,44,91,073 है और शुक्रवार को 10,23,836 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

आंध्र प्रदेश सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की सूची में अव्वल है। यहां अब तक 87,803 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब तक महामारी से कुल 2,44,045 लोग ठीक हुए हैं। बीते 24 घंटे में 8,827 मरीज संक्रमण की स्थिति से बाहर आए हैं। इस दौरान 91 लोगों की जानें गई हैं जिसे मिलाते यहां हताहतों की संख्या 3,092 तक पहुंच गई है।

कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 83,082 है। अब तक 1,76,942 बीमारी से उबर चुके हैं जिनमें से 6,561 लोगों को बीते 24 घंटे में अस्पतालों और क्वॉरंटाइन सेंटरों से डिस्चार्ज किया गया है। इसी दौरान 93 नई मौतें दर्ज की गई हैं जिसके साथ ही राज्य में अब तक 4,522 मरीज इस घातक वायरस से अपनी जान गंवा चुके हैं।

इसके बाद सूची में क्रमश: महाराष्ट्र और देश की राष्ट्रीय राजधानी शामिल हैं।

एएसएन/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Nearly 70 thousand cases of corona surfaced again in India
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget