header ads

दूरसंचार कंपनियों ने मई में 56 लाख मोबाइल यूजर सब्सक्राइबर गंवाए

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। दूरसंचार कंपनियों ने लॉकडाउन के बीच अपने करीब 56.11 लाख वायरलेस सब्सक्राइबर गंवा दिए हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राइ) के डाटा से ये खुलासा हुआ।

मई में वायरलेस कनेक्शन के लिए कुल दूरसंचार सब्सक्राइबर 114.39 करोड़ थे, जबकि अप्रैल में 114.95 करोड़ सब्सक्राइबर थे।

सब्सक्राइबर की संख्या में कुल कमी के बीच, रिलायंस जियो सब्सक्रिप्शन में सबसे आगे रहा है, जिसने महीने के दौरान 36.57 लाख सब्सक्राइबर जोड़े, जिससे उसके कुल यूजर्स की संख्या 39.27 करोड़ हो गई।

ट्राइ के बुधवार के डाटा से पता चलता है कि भारतीय एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के सब्सक्राइबरों में लगातार कमी आ रही है। एयरटेल व वोडाफोन दोनों के 47.42 लाख सब्सक्राइबर और 47.26 लाख सब्सक्राइबर ने दूरसंचार कंपनियों का साथ छोड़ दिया, जिससे अब इनके यूजर्स की संख्या घटकर 31.78 करोड़ और 30.99 करोड़ रह गई है।

सरकारी बीएसएनल ने इस दौरान 2.01 लाख नए कनेक्शन स्थापित किए, जिससे इसके सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 11.99 करोड़ हो गई।

डाटा के अनुसार, मई में 29.8 लाख सब्सक्राइबर ने मोबाइल नंबर पोर्टबिलिटी (एमएनपी) के लिए आवेदन किया।

आरएचए/एएनएम



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Telecom companies lost 5.6 million mobile user subscribers in May
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget