header ads

भारत में कोरोना मामलों की संख्या 29 लाख के पार, करीब 55 हजार की मौत

नई दिल्ली, 21 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में बीते 24 घंटे में कोरोनावायरस संक्रमण के 68,898 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ यहां शुक्रवार तक मरीजों का आंकड़ा 2,905,823 तक पहुंच गया है। इस दौरान 983 नई मौतों के साथ हताहतों की कुल संख्या 54,849 पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

बीते 24 घंटे में 62,282 मरीज महामारी से ठीक हुए हैं और इसी के साथ अब तक ठीक हुए लोगों की संख्या 21,58,946 तक पहुंच गई है जो रिकवरी दर को करीब 74.30 फीसदी तक लेकर जाता है। देश में फिलहाल सक्रिय मामलों की संख्या 6,92,028 है।

मंत्रालय ने इस बात की भी जानकारी दी कि देश में महामारी से होने वाले मृत्यु दर अब घटकर 1.89 फीसदी तक आ गई है। गुरुवार को अधिकतम 8,05,985 नमूनों की जांच की गई।

कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत तीसरे नंबर पर है। देश के आठ राज्य ऐसे हैं जहां मामलों की संख्या एक लाख से ऊपर है जो कुल मामले का 77.87 फीसदी है। इनमें महाराष्ट्र, तमिलनाड़ु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार शामिल हैं।

6,43,289 मामलों और 21,359 मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद 3,61,435 मामलों और 6,239 मौतों के साथ तमिलनाड़ु दूसरे नंबर पर है। इसके साथ ही सूची में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और बिहार जैसे राज्य शामिल हैं।

एएसएन-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases in India cross 29 lakh, around 55 thousand deaths
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget