header ads

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 2.18 करोड़ हुई : जॉन्स हॉपकिन्स

वाशिंगटन, 18 अगस्त (आईएएनएस)। दुनियाभर में कोरोनोवायरस मामलों की कुल संख्या बढ़कर 2.18 करोड़ से अधिक हो गई है, जबकि 772,000 से ज्यादा लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी।

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि मंगलवार सुबह कोरोना के कुल मामलों की संख्या 21,814,597 तक पहुंच गई और मरने वालों की संख्या बढ़कर 772,782 हो गई।

सीएसएसई के अनुसार, 5,437,969 मामलों और 170,491 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में पहले स्थान पर बना हुआ है।

ब्राजील संक्रमण के 3,359,570 मामलों और 108,536 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के अनुसार, कोरोना मामलों में भारत तीसरे (2,647,663) स्थान पर है और उसके बाद रूस (925,558), दक्षिण अफ्रीका (589,886), पेरू (535,946), मेक्सिको (525,733), कोलंबिया (468,332), चिली (387,502), स्पेन (359,082), ईरान (345,450), ब्रिटेन (321,060), सऊदी अरब (299,914), अर्जेंटीना (299,126), पाकिस्तान (289,215), बांग्लादेश (279,144), फ्रांस (256,533), इटली (254,235), तुर्की (250,542), जर्मनी (226,700), इराक (180,133), फिलीपींस (180,133), इंडोनेशिया (141,370), कनाडा (124,218), कतर (115,368), कजाकिस्तान (103,033), इक्वाडोर (101,751) और बोलीविया (100,344) हैं।

10,000 से अधिक मौतों वाले अन्य देश मेक्सिको (57,023), भारत (50,921), ब्रिटेन (41,454), इटली (35,400), फ्रांस (30,434), स्पेन (28,646), पेरू (26,281), ईरान (19,804), रूस (15,707), कोलंबिया (15,097), दक्षिण अफ्रीका (11,982) और चिली (10,513) हैं।

वीएवी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Corona cases worldwide number 21.8 million: Johns Hopkins
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget