डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देवों के देव महादेव को समर्पित सावन माह का समापन होने के साथ ही भाद्रपद मास का प्रारंभ हो गया है। भाद्रपद मास हिन्दू पंचांग का छठा महीना है जिसे भादौं भी कहते हैं। सावन की तरह भाद्रपद मास का भी व्रत एवं त्योहार की दृष्टि से अपना एक विशेष महत्व है। इस माह में कजरी तीज, कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज, अजा एकादशी, पद्मा एकादशी या परिवर्तिनी एकादशी, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष, अमावस्या एवं पूर्णिमा जैसे व्रत एवं त्योहार आदि आते हैं।
भाद्रपद मास, चातुर्मास के चार पवित्र महीनों का दूसरा महिना है, जो धार्मिक तथा व्यावहारिक दृष्टि से जीवनशैली में संयम और अनुशासन को अपनाना और मानना दर्शाता है। (भादौं) हमें सिखाता है कर्म और बुद्धि का संतुलन कैसे करें। इस मास में अनेक लोक व्यवहार के कार्य के निषेध होने के कारण यह माह शून्य मास भी कहलाता है। आइए जानते हैं कि इस माह का महत्व, आने वाले व्रत एवं त्योहारों की दिन व तिथियों के बारे में...
अयोध्या: राममंदिर भूमि-पूजन में बांटे जाएंगे देसी घी के 1 लाख 11 हजार बीकानेरी लड्डू
महत्व
भाद्रपद मास कर्म और बुद्धि के समन्वय और उपासना से जीवन में जटिल कार्यों में सफलता पाने का मार्ग दिखलाता है। इस मास में नूतन ग्रह (नये घर) का निर्माण, विवाह, सगाई आदि मांगलिक कार्य शुभ नहीं माने जाते, इसलिए इस माह को भक्ति, स्नान-दान के लिए उत्तम समय माना गया है। अच्छे स्वास्थ्य की दृष्टि से भादौं मास में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इस माह में स्नान, दान तथा व्रत करने से जन्म-जन्मान्तर के पाप को नष्ट किया जा सकता है।
|
दिनांक |
दिन |
व्रत/ त्यौहार |
|
06 अगस्त 2020 |
गुरुवार |
कजरी तीज |
|
07 अगस्त 2020 |
शुक्रवार |
संकष्टी चतुर्थी |
|
12 अगस्त 2020 |
बुधवार |
कृष्ण जन्माष्टमी |
|
15 अगस्त 2020 |
शनिवार |
अजा एकादशी |
|
16 अगस्त 2020 |
रविवार |
प्रदोष व्रत |
|
17 अगस्त 2020 |
सोमवार |
मासिक शिवरात्रि |
|
19 अगस्त 2020 |
बुधवार |
भाद्रपद अमावस्या |
|
21 अगस्त 2020 |
शुक्रवार |
हरतालिका तीज |
|
22 अगस्त 2020 |
शनिवार |
गणेश चतुर्थी |
|
29 अगस्त 2020 |
शनिवार |
परिवर्तिनी एकादशी |
|
30 अगस्त 2020 |
रविवार |
रवि प्रदोष व्रत |
|
31 अगस्त 2020 |
सोमवार |
ओणम |
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment