header ads

देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 69,652 नए मामले दर्ज

नई दिल्ली, 20 अगस्त (आईएएनएस)। देश में गुरुवार को एक ही दिन में 69,652 नए कोरोनावायरस मामले दर्ज हुए जो कि अब तक के दैनिक मामलों में सबसे ज्यादा है। इसके बाद देश में मामलों की कुल संख्या बढ़कर 28,36,925 हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के कारण 977 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिससे अब राज्य में कुल मृत्यु संख्या 53,866 हो चुकी है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में अभी कुल सक्रिय मामले 6,86,395 हैं। वहीं अब तक कोरोना मुक्त हुए लोगों की कुल संख्या 20,96,664 हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में 58,794 लोग अस्पताल और क्वारंटीन सेंटर्स से डिस्चार्ज हुए हैं। इसके बाद देश में रिकवरी दर 73.91 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

सरकार ने कहा कि 19 अगस्त तक कुल 3,26,61,252 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 1,60,728 सक्रिय मामले हैं। यहां 4,46,881 लोग अब तक संक्रमण से उबर चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 346 लोगों की मौत के साथ यहां मौतों की कुल संख्या 21,033 हो गई है।

आंध्र प्रदेश में वर्तमान में 86,725 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 8,061 लोगों के ठीक होने के साथ यहां अब तक कुल 2,26,372 लोग इस घातक वायरस से उबर चुके हैं। इसके अलावा राज्य ने पिछले 24 घंटों में 86 मौतें भी दर्ज कीं, जिससे यहां मृत्यु संख्या 2,906 पर पहुंच गई है।

वहीं कर्नाटक में कुल 81,113 सक्रिय मामले हैं। यहां अब तक 1,64,150 लोग ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 126 मौतों के साथ राज्य में इस वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 4,327 हो चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां 11,137 सक्रिय मामले हैं। पिछले 24 घंटों में 1,320 लोगों के ठीक होने के साथ अब तक 1,40,767 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों में वायरस से 9 लोगों की मौत के साथ राजधानी में अब तक हुई मौतों की संख्या 4,235 हो चुकी है।

एसडीजे-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Kovid-19 records 69,652 new cases in the country
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget