header ads

भारत में कोविड-19 के 64 हजार नए मामले, कुल आंकड़े 27.6 लाख

नई दिल्ली, 19 अगस्त (आईएएनएस)। भारत में बीते 24 घंटे में 64,531 नए कोरोनावायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं। नए मामलों के साथ ही देश में बुधवार को कोविड-19 के कुल आंकड़े 27,67,273 हो गए। वहीं 1,092 मौतों के साथ कुल मौतों की संख्या 52,889 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

दर्ज किए गए कुल मामलों में से 20 लाख से अधिक लोग इससे उबर चुके हैं। बीते 24 घंटों में 60,091 से अधिक लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं, जिसके बाद रिकवर हुए कुल लोगों की संख्या 20,37,870 हो गई। देश में रिकवरी दर करीब 73.18 प्रतिशत तक हो गई है। वर्तमान में देश में सक्रिय मामले 6,76,514 हैं।

देश में कोविड-19 के मामलों ने 7 अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा छुआ था और 12 दिनों में सात लाख से अधिक मामले और जुड़े। हालांकि रिकवरी और सक्रिय मामलों के बीच की खाई हर दिन बढ़ती जा रही है। वर्तमान में सक्रिय मामलों की तुलना में रिकवरी के मामले 14 लाख से अधिक हैं।

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मृत्यु दर 1.92 प्रतिशत तक गिर गई है। वहीं सोमवार को 8,01,518 नमूनों का टेस्ट किया गया।

महाराष्ट्र 6,15,477 मामलों और 20,687 मौतों के साथ देश का सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। इसके बाद तमिलनाडु में 3,49,654 मामले और 6,007 मौतें हुईं। दक्षिणी राज्य के बाद आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और बिहार का स्थान है।

एमएनएस-एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
64 thousand new cases of Kovid-19 in India, total figures 27.6 lakhs
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget