header ads

ब्राजील में कोविड-19 के करीब 50,000 नए मामलों की पुष्टि

ब्रासीलिया, 20 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 49,298 नए मामले दर्ज किए गए हैं और इसके साथ ही यहां संक्रमितों की कुल संख्या 3,456,652 तक पहुंच गई है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी है।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बीच महामारी से 1,212 से अधिक लोगों की मौत हुई है जिसे मिलाकर यहां मौत का आंकड़ा 111,100 तक पहुंच गया है।

महामारी से सबसे अधिक प्रभावित होने वाले देशों की सूची में ब्राजील, अमेरिका के बाद दूसरे पायदान पर है।

यह लैटिन अमेरिका का वह देश है जहां संक्रमित मरीजों और हताहतों की संख्या सर्वाधिक है।

देश में साओ पाउलो राज्य में महामारी का प्रभाव सबसे ज्यादा है। यहां से 721,000 से अधिक रोगियों और 27,591 मौतों की पुष्टि हुई है जिसके बाद बहिया, सिएरा और रियो डी जेनेरियो जैसे राज्य शामिल हैं।

साओ पाउलो की स्थानीय सरकार ने शहरों को यह निश्चय करने को कहा कि क्या वे स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के उपायों के साथ 7 अक्टूबर से प्राईमरी और सेकेंडरी स्कूलों में व्यक्तिगत कक्षाएं शुरू करना चाहते हैं।

एएसएन/जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
About 50,000 new cases of Covid-19 confirmed in Brazil
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget