अदीस अबाबा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अफ्रीका में कोविड-19 के मामलों की संख्या 1,158,217 तक पहुंच गई है जबकि महामारी से अब तक 26,968 लोगों ने जान गंवाई है। यहां के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसकी सूचना दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, द अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने कहा है कि शुक्रवार तक स्वस्थ हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 881,495 हो गई है।
अफ्रीका सीडीसी के मुताबिक, 599,940 मामलों और 12,618 मौतों के साथ दक्षिण अफ्रीका महामारी से सबसे अधिक प्रभावित है।
इसके बाद सूची में दूसरा स्थान मिस्र का है जहां पुष्ट मामलों की संख्या 97,025 है और 5,212 मौतें हुई हैं। इसी क्रम में तीसरे पायदान पर नाइजीरिया का नाम आता है, यहां मामलों की संख्या 50,964 है और 992 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।
सक्रिय मामलों के संदर्भ में घाना और मोरक्को चौथे और पांचवे स्थान पर है।
अफ्रीका सीडीसी ने बताया कि महाद्वीप के दक्षिणी क्षेत्र में पुष्ट मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसके बाद उत्तरी और पश्चिमी क्षेत्र आते हैं।
गुरुवार को अफ्रीकी संघ ने लॉकडाउन में ढील देते हुए यहां की अर्थव्यवस्था और आजीविकाओं की रक्षा करने के लिए जारी महामारी के खिलाफ संघर्ष को गति देने हेतु एक मुख्य अभियान की शुरूआत की।
इस नई महाद्वीपीय पहल को अफ्रीका अगेंस्ट कोविड-19 : सेविंग लाइव्स, इकोनॉमीज एंड लाइवलीहुड्स कैंपेन करार दिया गया है। यह मुख्य रूप से सीमाओं, यात्रियों, अर्थव्यवस्था, जीविका पर केंद्रित है क्योंकि देशों में लॉकडाउन में ढील दिए जाने के साथ आर्थिक गतिविधियां पुन: शुरू की गई हैं।
अफ्रीका सीडीसी के आंकड़ों की बात करें, तो दक्षिण अफ्रीका, मोरक्को और इथियोपिया उन अफ्रीकी देशों में से हैं, जहां कोविड-19 की सबसे ज्यादा जांच हुई है।
एएसएन/वीएवी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment