साओ पाउलो, 18 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील में कोरोनावायरस से 684 और मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 108,536 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को 19,373 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 3,359,570 पहुंच गई।
साओ पाउलो कोरोना के 702,665 मामलों और 26,899 मौतों के साथ देश में इस बीमारी का केंद्र बना हुआ है।
दूसरे स्थान पर रियो डी जेनेरो है, जहां 14,566 मौतें हुई है और 194,651 मामले दर्ज हुए हैं।
दुनियाभर में कोरोना से सबसे प्रभावित देशों में अमेरिका के बाद ब्राजील दूसरे स्थान पर है।
वीएवी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment