header ads

भारत में एच1 2020 में 43.8 करोड़ साइबर थ्रेट्स ब्लॉक किए : ट्रेंड माइक्रो

बेंगलुरू, 27 अगस्त (आईएएनएस)। ग्लोबल साइबरसिक्यूरिटी फर्म-ट्रेंड माइक्रो ने गुरुवार को कहा कि उसने इस साल की पहली छमाही में 43.8 करोड़ ईमेल आधारित साइबर थ्रेट्स को ब्लॉक किया। यह एशिया महाद्वीप के लिहाज से तीसरी सबसे बड़ी संख्या है।

ट्रेंड माइक्रो ने कहा है कि उसने वैश्विक स्तर पर साल की पहली छमाही में कुल 27.8 अरब साइबर थ्रेट्स को ब्लॉक किया। इनमें से 93 फीसदी ईमेल से जुड़े हुए थे।

साथ ही कम्पनी ने यह भी कहा कि उसने साल की पहली छमाही में कोविड-19 से जुड़े 88 लाख थ्रेट्स को ब्लॉक किया। इनमें से 92 फीसदी थ्रेट्स ईमेल के माध्यम से भेजे गए स्पैम थे।

ट्रेंड माइक्रो ने यह भी कहा कि साल की पहली छमाही में उसने कोविड-19 से जुड़े कई संदिग्ध मोबाइल ऐप्स को भी ट्रैक किया। वैश्विक स्तर पर और यहां तक की एशिया में भी भारत में सबसे अधिक मोबाइल ऐप्स को ब्लॉक किया गया।

इन सभी तरह की साइबर थ्रेट्स का मकसद प्रभावितों से पैसे वसूलना है।

जेएनएस



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
43.8 Crore Cyber Threats Blocked in H1 2020 in India: Trend Micro
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget