Latest Post

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीबीएसई 12वीं की परीक्षा को लेकर मीटिंग कर रहे हैं। इसमें CBSE के चेयरमैन, शिक्षा मंत्रालय के सेक्रेटरी के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और प्रकाश जावड़ेकर शामिल हुए हैं। सरकारी सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री को सभी संभावित विकल्पों के बारे में बताया जाएगा जो सभी राज्यों और अन्य हितधारकों के साथ व्यापक चर्चा के बाद सामने आए हैं।

सीबीएसई ने 14 अप्रैल को कोरोनोवायरस के मामलों में वृद्धि को देखते हुए कक्षा 10 की परीक्षा रद्द करने और कक्षा 12 की परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी। शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में इस मुद्दे पर हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में चर्चा किए गए प्रस्तावों पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से विस्तृत सुझाव मांगे थे। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को सूचित किया है, जो परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही है, वह 3 जून तक अंतिम निर्णय लेगी।

सीबीएसई बोर्ड ने पिछले सप्‍ताह हुई केंद्रीय मंत्रियों की बैठक में परीक्षा आयोजित करने के दो विकल्‍प सुझाए थे. पहला विकल्‍प था सभी विषयों की परीक्षा घटे हुए एग्‍जाम पैटर्न पर आयोजित करना, और दूसरा विकल्‍प था केवल महत्‍वपूर्ण विषयों की परीक्षा आयोजित करना। इस बैठक में दिल्‍ली के शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने परीक्षाएं रद्द कर छात्रों को इंटरनल मार्किंग के आधार पर पास करने का भी विकल्‍प रखा था।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
PM Modi chairs key meeting on class 12 board exams
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, चेन्नई। तमिलनाडु के प्रारंभिक शिक्षा निदेशक ने कहा कि राज्य बोर्ड के तहत सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2020-21 के लिए पदोन्नत किया गया है।प्रारंभिक शिक्षा निदेशक के कार्यालय ने कहा कि यह बच्चों के मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 के अनुसार है। निदेशक ने यह भी कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कक्षा 1 से कक्षा 8 के सभी छात्रों को बढ़ावा देने के लिए अपने अधिकार क्षेत्र के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी राज्य बोर्ड के स्कूलों को सूचित करें।तमिलनाडु राज्य कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए नो-डिटेंशन पॉलिसी का पालन करता है। 

इसके अलावा, आरटीई अधिनियम की धारा 16 में कहा गया है कि किसी भी बच्चे को किसी भी कक्षा में वापस नहीं रखा जाना चाहिए या प्राथमिक विद्यालय पूरा होने तक निष्कासित नहीं किया जाना चाहिए।जैसा कि राज्य एक गहन तालाबंदी के तहत है, छात्रों के लिए मुफ्त पाठ्यपुस्तकों और अन्य सामग्रियों और संसाधनों के वितरण के लिए स्कूल कब खोले जा सकते हैं, इसके बारे में अधिक जानकारी और जानकारी की घोषणा बाद की तारीख में की जाएगी।

फरवरी में, तमिलनाडु सरकार ने कक्षा 9 से 11 के छात्रों के लिए ‘ऑल-पास’ घोषित किया था।कक्षा 12 के छात्रों के लिए बोर्ड परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है और छात्र परीक्षा तिथियों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। तमिलनाडु शिक्षा विभाग के साथ काम कर रहे भौतिकी के शिक्षक मैथिली करुणा करण ने कहा, ‘कक्षा 1 से 11 तक के छात्रों को दो चरणों में पदोन्नत किया जाता है और हमें यह देखना होगा कि कक्षा 12 की परीक्षा की तारीखों की घोषणा कब की जाती है।हमें यह देखना होगा कि परीक्षाएं हो रही हैं और मुझे उम्मीद है कि एक बार कोविड के मामले गिर जाने के बाद, सरकार निर्णय ले सकती है। बेशक, सरकार स्वास्थ्य अधिकारियों और अन्य विशेषज्ञों के परामर्श से ही निर्णय लेगी.’



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Students from class 1 to 8 promoted in Tamil Nadu
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com, दिल्ली। कोरोना महामारी की वजह से दुनियाभर में बेरोजगारी के आंकड़ें बढ़ गए है। करोड़ों लोगों ने अपनी नौकरी गवां दी और घर में बैठे है। इसका सीधा असर लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। हालांकि, सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं का मनोबल भी टूटता जा रहा है। आए दिन कोई न कोई एग्जाम कैंसिल हो रहे है। लेकिन आज हम आपको बताएंगें सरकारी नौकरी पाने का आसान सा रास्ता। जी हां, हाल ही में इंडियन पोस्ट सर्विस में बंपर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए है। बता दें कि, इंडियन पोस्ट सर्विस ने GDS के 2428 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी कर दिया था लेकिन अब यहां अप्लाई करने की अंतिम तारीख भी बढ़ा दी गई है। सभी इच्छुक कैंडिडेट्स जल्दी से इन पदों के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर दें। क्योंकि फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट 10 जून हैं। इसके बाद आपके हाथ से ये अवसर निकल जाएगा।

जानकारी विस्तार से

ऐसे कैंडिडेट्स जो किसी वजह से इंडियन पोस्ट सर्विस के लिए अभी तक फॉर्म अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वो अब 10 जून तक appost.in के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। कुल 2428 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों के लिए योग्यता की बात की जाएं तो, आवेदनकर्ता के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, स्थानीय भाषा और अंग्रेजी ( अनिवार्य या एडिशनल सब्जेक्ट के रुप में) विषय के साथ 10वीं पास का सर्टिफिकेट होना जरुरी है। अगर आप 10वीं पास इन सब्जेक्ट्स से नहीं हैं तो, ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते है।

अब बात कैंडिडेट के उम्र की। इन पदों के लिए अप्लाई करने वाले आवेदनकर्ता की उम्र कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन  जरुर देखे। फॉर्म अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा नहीं बल्कि मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। सिलेक्ट हुए कैंडिडेट्स को हर महीने 10,000 रुपए से 14,500 रुपए तक की सैलरी दी जाएगी। आवेदन करने के लिए 27 अप्रैल से पोर्टल खोल दिया गया है, जो कि 10 जून को बंद हो जाएगा। कैंडिडेट्स https://ift.tt/2oaJAcd या https://ift.tt/2pa7pS4 के जरिए ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई कर सकते है।



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
indian post service recruitment 2021 last date extended
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Dainik Bhaskar Hindi - bhaskarhindi.com,दिल्ली। भारत एक ऐसा देश हैं, जहां लोग ब्रेड या हल्की-फुल्की चीजें खाकर लोग अपना जीवन-यापन नहीं करते है। बल्कि भारतीय लोगों को तेज मसालें और चावल-रोटी खाने की आदत होती है। लेकिन क्या आप जानतें हैं कि, जिस चावल को बनाते वक्त आप उसका पानी निकाल देते हैं, उस पानी में कितने गुण पाए जाते है। दरअसल, वो पानी आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इस पानी के सेवन से आपका शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही आपके पेट को साफ करने में भी मदद करता है। हालांकि, भारत के घर-घर में हर रोज खाने में चावल और दाल जरुर बनाया जाता है। क्योंकि चावल ज्यादातर लोगों का फेवरेट खाने में से एक होता है। बता दें कि, देश के कई हिस्सों में चावल के पानी को मांड भी कहा जाता है। आइए बतातें हैं चावल के पानी के फायदें-

चावल में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं, जो आपके शरीर को मजबूत बनाने का काम करते है। अगर आप अपने शरीर को हाइड्रेट रखना चाहते हैं, तो चावल का पानी आपके लिए रामबाण का काम कर सकता है। इस पानी को पीने से आपके शरीर में कई तत्वों की कमी दूर होती है साथ ही आपको कमजोरी महसूस नहीं होती है। अगर आपको बीपी यानि कि ब्लड प्रेशर की परेशानी हैं तो, आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, इस पानी में सोडियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है और जब आप इसका सेवन करते हैं तो, ये आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मददगार साबित होता है। इसलिए ये उन लोगों को लेना चाहिए जो अपना बीपी कंट्रोल करना चाहते है। 

अगर आपको ज्यादातर पेट में समस्या बनी रहती हैं तो चावल के पानी का इस्तेमाल करें। दरअसल इसके पानी का सेवन करने से आपके डाइजेशन सिस्टम में सुधार आता है। साथ ही आपको गैस और कब्ज जैसी समस्या से राहत मिलती है। इसलिए पेट साफ करने का घरेलू नुस्खा हैं चावल के पानी का सेवन करना। इसका पानी आपकी सेहत ही नहीं बल्कि आपके चेहरे और बालों के लिए रामबाण माना जाता है। दरअसल, मांड में खनिज, विटामिन्स, अमीनो एसिड और एंटी ऑक्सडेंट्स फेरुलिक एसिड की अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। अगर आप अपने चेहरे की चमक बढ़ाना चाहते हैं तो आपको इसका उपयोग करना चाहिए। त्वचा को मुलायम रखना हो या सूखी त्वचा को ठीक करना हो या कील-मुंहासे की समस्या हो आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकते है। 

आपके शरीर में कमजोरी को दूर करने के साथ-साथ मांड आपके शरीर को एनर्जी भी प्रदान करता है। दरअसल, चावल में कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में पाई जाती है। तो जाहिर सी बात हैं इसके पानी में भी कार्बोहाइड्रेट होगा। इस वजह से ये आपके शरीर में ऊर्जा प्रदान करने के अच्छे सोर्सेज में से एक होता है। अगर सुबह इसे पीया जाए तो, ये एनर्जी बूस्टर का काम कर सकता है। स्वस्थ्य रहने के लिए आप चावल के पानी को अपने रुटीन डाइट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है। 



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Know about rice water benefits in your healthy body
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

ज्येष्ठ महीने की अमावस्या और पूर्णिमा पर होती है वट सावित्रि पूजा, इस महीने 2 बार किया जा सकेगा ये व्रत

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

हनुमान जी का प्रिय महीना माना जाता है ज्येष्ठ, इस महीने आने वाले मंगलवार माने जाते हैं खास

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

नारद पुराण में बताया गया है कि कालाष्टमी पर भगवान काल भैरव और देवी दुर्गा की पूजा से दूर होती हैं परेशानियां

Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget