header ads

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार हुए कोरोना पॉजिटिव

बंगलुरू, 25 अगस्त (आईएएनएस)। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, शिवकुमार को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका कोरोनावायरस टेस्ट रिजल्ट पोजिटिव पाया गया है।

हालांकि 58 साल के शिवकुमार को कोरोनावायरस के कोई लक्षण नहीं है। उन्होंने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना का टेस्ट कराने और अलग-थलग (होम आइशोलेशन) करने की अपील की है।

इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, विपक्ष के नेता सिद्दारमैया समेत प्रदेश के कई विधायक और मंत्री कोरोना पोजिटिव पाए गए थे। हालांकि सभी कोरोना से जंग जीत कर ठीक हो चुके हैं।

एसकेपी



.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
.
...
Karnataka Congress President Shivkumar became Corona positive
.
.
.


Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

Post a Comment

[blogger]

MKRdezign

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.
Javascript DisablePlease Enable Javascript To See All Widget