चंडीगढ़, 25 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो सोमवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
अस्पताल की ओर से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में कहा गया है कि उनका स्वास्थ्य स्थिर है।
उनकी उम्र को देखते हुए उनको मंगलवार सुबह 2.30 बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। वो डायबेटीजीज के भी मरीज हैं। वो सोमवार को कोरोना पॉजिचिव पाए गए थे। मेदांता के कोविड केयर टीम ने उनका परीक्षण किया। इस टीम की मुखिया डॉ. सुशीला कटारिया हैं जिन्होंने खट्टर का परीक्षण किया। उनका इलाज सफलतापूर्वक चल रहा है।
हेल्थ बुलेटिन में ये भी कहा गया कि खट्टर के सभी अंग ठीक से काम कर रहे हैं और उन्हें कोई खास परेशानी नहीं है।
गुरुग्राम के सिविल सर्जन डॉ. वीरेन्द्र यादव ने भी उनका परीक्षण किया और इलाज की दिशा तय की।
एसकेपी
.Download Dainik Bhaskar Hindi App for Latest Hindi News.
Source From
RACHNA SAROVAR
CLICK HERE TO JOIN TELEGRAM FOR LATEST NEWS

.
Post a Comment